BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवानिवृति पर वनक्षेत्रपाल घुम्मन सिंह अहिरवार को दी गई बिदाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

सेवानिवृति पर वनक्षेत्रपाल घुम्मन सिंह अहिरवार को दी गई बिदाई




रेवांचल टाइम्  - लांजी    बालाघाट  नगर मुख्यालय स्थित अरण्य सदन में आज 31 जुलाई 2022 को विश्व रेंजर दिवस पर मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बालाघाट के निर्देशन में वन व्रत बालाघाट कै रेंजर एसोसिएशन के द्वारा एक बिदाई समारोह आयोजित किया गया। 

जहां वनवृत बालाघाट में वनक्षेत्रपाल के पद पर पदस्थ श्री घुम्मन सिंह अहिरवार को उनके अर्धवार्षिक की सेवाकाल समाप्ती के दौरान उनकी सेवानिवृति के अवसर पर एक सेवानिवृत्ति विदाई समारोह के माध्यम से पुष्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल भेंट कर बिदाई दी गई तथा वही उनके उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन की कामना की। 

इस कार्यक्रम के दौरान बालाघाट वनवृत मुख्य वन संरक्षक नरेंद्र कुमार सनोडिया, उत्तर वन मंडल अधिकारी बालाघाट अभिनव कुमार पल्लव, उत्तर वन मंडल अधिकारी उत्पादन ध्यान सिंह निगवाल और प्रशिक्षु अधिकारी  मीणा, सहायक वन संरक्षक  मरावी और  गुप्ता, मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार, रेंजर नितिन पवांर, रेंजर यशपाल मेहरा, व्रत प्रभारी सुभाष शर्मा, संरक्षक  प्रदीप खरे ,संयोजक सुनील पद्रे ,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र विसेन ,विनीता ब्रहमें, छत्रपाल जादौन, आशुतोष सिंह, घुम्मन सिंह अहिरवार,आकाश राजपूत ,रितेश उके, इमरान खान, सौरभ चौबे समेत वनवृत बालाघाट में पदस्थ रेंजर्स एव अन्य वनकर्मी भी मौजूद थे

No comments:

Post a Comment