BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
54 लीटर देसी प्लेन मदिरा का अवैध परिवहन करते 02 आरोपी को हिरदेनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 22, 2022

54 लीटर देसी प्लेन मदिरा का अवैध परिवहन करते 02 आरोपी को हिरदेनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार...



रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों व उनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशित दिए थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक  के द्वारा जिले मे अवैध शराब, गांजा,चरस, जुँआ सट्टा, आदि की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करने हेतु लगातार सभी एसडीओपी एवं थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के  मार्गदर्शन में  एसडीओपी अश्वनी कुमार के द्वारा थाना क्षेत्रों में विशेष टीम गठित की गई। जो टीम द्वारा दिनांक 21 अगस्त 2022 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना पर एक लाल रंग की बजाज मो.सा.सीटी-100 क्रं.एमपी-51-बी- 8246 में दो लोग तीन थैलों में अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन की शराब ग्राम कुड़वन से होते हुए ग्राम बकौरा की ओर लेकर जा रहें थे। जिन्हें चौकी हिरदेनगर द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जिनसे देशी प्लेन मदिरा कुल 54 वल्क लीटर कीमती करीब 39 हजार रूपये एवं उक्त नंबर की मो.सा.की कीमत 25 हजार रूपये सहित कुल 64 हजार रूपये की उपरोक्त आरोपीगणों से अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया जाकर थाना महाराजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रस्तुत किया गया है।


*उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी हिरदेनगर चौकी प्रभारी कामेश धूमकेती,सउनि.सुरेश विजयवार, कार्यवाहक सउनि. रामकृष्ण बघेल. कार्या.प्र.आर.महेश यादव,विपत लाल भलावी,आरक्षक विवेक दुबे,अंशू लाल तेकाम,संत लाल उईके,नन्द लाल उईके,महिला आरक्षक पुष्पलता मरकाम,लीना चौधरी की मुख्य भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment