BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाई चौपाल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 22, 2022

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाई चौपाल...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में सोमवार को स्थानीय बंजर चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महंगाई चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में विगत 8 वर्ष में देश मे बढ़ी महंगाई और आम जनता की परेशानियों पर जनसंवाद किया गया। कांग्रेसियों ने बताया कि वर्ष 2014 में एल पी जी गैस सिलेंडर 410 रुपए का था जिसकी कीमत आज 1053 रुपए हो गई है। जिस सिलेंडर की कीमत को महंगाई बता कर स्मृति ईरानी सड़को पे हाय तौबा करती थी वही आज सत्ता के भोग में जनता की आवाज को दरकिनार कर मुंह बंद कर बैठी हुई हैं। 2014 में पेट्रोल की कीमत 71 रुपए होने पर मोदी जी "बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार" का नारा दे रहे थे, आज पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर जाने के बाद आत्मनिर्भर भारत का नारा दे रहे है। डीजल की कीमतें 2014 में 57/- होने पर शिवराज सिंह चौहान सायकल से यात्रा करते थे आज 95 रुपए लीटर होने पर कुर्सी बचाने के चक्कर में केंद्र सरकार की लोलुपता में लगे हुए है और तो और 2014 से आज तक क्रमशः सरसो तेल 90 रुपए से बड़ कर 200/- लीटर हो गया है , आटा 22 रुपए से बढ़कर 35-40/- प्रति  किलो बिक रहा है ।दूध का भाव 30 रुपए से 60 रुपए पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। यही नहीं सभी में 35%, नमक 41% दालो के भाव में 65से 70 % तक की वृद्धि हो चुकी है और भाजपा आम आदमी के दुख को भूल कर सत्ता के मजे लेने में लगी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, गुलाब सिंह उइके, चैन सिंह बरकडे, रेवाराम साहू, राजेश कछवाहा, अशोक पटेल, राजेंद्र राजपूत, रवि ठाकुर, अमित शुक्ला, जीएस भवेदी, रागिनी परते, शकुन जंघेला, रामप्यारी झारिया, अरविंद कुशराम, रानू हरदहा, अभिनव चौरसिया, एव कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment