रेवांचल टाईम्स - मंडला माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन ने दिया आवारा कुत्तों को लेकर ज्ञापन। पूरे जिले में आवारा कुत्तों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि प्रशासन मूक बधिर होकर सिर्फ तमाशबीन बना हुआ है। संगठन के माध्यम से नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। शासन की गाइडलाइन के तहत सबसे पहले शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण किया जाए। क्योंकि आवारा कुत्ते हर चौराहे में 20 से 25 की संख्या में बैठे रहते हैं, अगर किसी को आपातकालीन स्थिति में रात्रि में अगर बाहर निकलना हो उस समय बहुत ही भयावह स्थिति बनती है, क्योंकि लोगों की मोटरसाइकिल के पीछे सभी चौराहे में कुत्ते एक साथ हमला के लिए तैयार रहते हैं एवं गाय माता को भी ये कुत्ते अपना शिकार बनाते हैं। बरसात के समय में बहुत ज्यादा संख्या में रेबीज के केस आते हैं जिनको कुत्तों ने काटा है। माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए साथ में किया निवेदन की 15 से 20 दिन मे कार्यवाही पूर्ण की जाए। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण किया जाए अन्यथा 20 दिन के बाद संगठन नगर पालिका का घेराव करेगी इससे पहले भी नगरपालिका को इस विषय पर कई बार मौखिक एवं आवेदन के माध्यम से निवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक नगर पालिका के द्वारा कोई भी सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं। ज्ञापन देते समय संगठन से गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल, पंकज मलिक, राहुल जैन ,डॉ. दिलीप चंद्रौल, नितेश पटेल, गोवर्धन ठाकुर, विशाल चौरसिया, अखिलेश पटेल, रितेश यादव, गजेंद्र झरिया, के.के. कुशवाहा, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Monday, August 22, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन...
माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment