BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांजा तस्कर को दबोचकर पुलिस ने 50 हजार का गांजा किया बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 26, 2022

गांजा तस्कर को दबोचकर पुलिस ने 50 हजार का गांजा किया बरामद



जबलपुर। उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर आए तस्कर को माढ़ोताल पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब आरोपी ग्राहक को माल की सप्लाई देने खड़ा था। आरोपी के पास से पचास हजार का गांजा और मोबाइल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति दीनदयाल बस स्टेण्ड वासु होटल वाली गली में खड़ा है। जो बैग में मादक गांजा रखे है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विकास सेठी पिता अर्जुन सेठी 31 वर्ष निवासी एल आई छेंद थाना छेंद राउरकेला जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 5 खाकी पॉलीथीन के पैकेट में 4 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50 हजार रूपये का होना पाया गया। साथ ही एक आईटेल कम्पनी का कीपेड मोबाइल जब्त करते हुये कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment