दैनिक रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 25.08.2022 को नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीया, क्षेत्रिय जनपद सदस्य धरम सिंह वरकड़े ,सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बन्धु बेनी प्रसाद सिंगरौरे द्वारा शाला में आकस्मिक दौरा किया गया, जिसमें पाया गया कि शाला विधिवत संचालित हैं सभी शिक्षक उपस्थित रहकर कक्षाओं में अध्ययन कार्य कराते हुए मिले संस्था की जानकारी प्रभारी द्वारा ली गई जिसमें वर्तमान में 88 बच्चें दर्ज हैं जिन्हें शत प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें वितरित कर दिया गया है
जिसमें कुछ बच्चें लंबे समय से अनुपस्थित हो रहे हैं, जिन्हें सतत् संपर्क करते हुए शाला से जोड़ने हेतु सुझाव दिए।साथ ही विद्यालय भवन एक ओर से खुला हुआ है जिसे वैकल्पिक व्यवस्था से बन्द कराने हेतु सुझाव दिए।वर्तमान में शिक्षण कार्य हेतु जानकारी प्रदान करते हुए बतलाया गया कि 02 स्थाई शिक्षक जयदेव मार्को माध्य.शिक्षक प्रभारी, दिनेश सैयाम माध्य.शिक्षक पदस्थ हैं एवम् 04 अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता है,जिसमें 03 अतिथि शिक्षकों ओमप्रकाश मरावी, कुलदीप सोनी और सोनाली चौरसिया को शाला प्रबंधन और विकास समिति के बैठक में अनुमोदन पश्चात शैक्षिक कार्य हेतु शाला में आमन्त्रित कर लिया गया है
01अतिथि शिक्षक की कार्यशैली से अभिभावक,पालक,और विद्यार्थी गण सहमत नहीं होने से संस्था में आमन्त्रित नहीं किया गया है जिसके लिए समिति प्रस्ताव और अन्य दस्तावेजों को नस्तीबद्ध करते हुए उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया हैं। उपस्तिथ सदस्यों को शाला भवन के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया,साथ ही विद्यालय में स्थाई विद्युत कनेक्शन लगवाने के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्रदान कि गई। माननीय अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा बच्चों को नियमित शाला आने हेतु प्रेरित किए साथ ही अच्छे से पढ़ने और नियमित अभ्यास करने पर सुझाव दिए।

No comments:
Post a Comment