दैनिक रेवांचल टाईम्स - इन दिनों प्रदेश से लेकर जिले तक एवं जिले से लेकर ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर वही आज भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार अथक प्रयास में लगी हुई है फिर भी वही भ्रष्टाचार हावी होते नजर आ रहा है। इसी तर्ज में मामला सामने आया है। पूरा मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा बाजार का है । जो पूर्व में भी भ्रष्टाचार को लेकर अखबारों एवं प्रशासन की सुर्खियों में बनी हुई थी । पंचायत के भ्रष्ट सचिव के ऊपर निरंतर लगे रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप जहां फिर भी भ्रष्ट सचिव अपने पद का दुरुपयोग कर कर रहा है। मनमानी वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि भ्रष्ट सचिव द्वारा अपने और अपने चहेतों को लाभ दिलाने के चक्कर में पंचायत में फर्जी बिल लगाकर प्रशासन को लगा रहा है लाखों का चूना घटिया सामग्रियों का प्रयोग कर किया गया है निर्माण कार्य बनाई गई है सीसी रोड एवं अन्य निर्माण कार्य अपने और अपने चहेतों को दिला रहा है लाभ वहीं ग्राम में जन चर्चा यह भी है कि मनरेगा में भी भरी जा रही है फर्जी हाजिरीया पंचायत में ऐसे लोग भी जाते हैं काम पर जो हैं आर्थिक रूप से मजबूत है।
संबंधित अधिकारी अमला निरंतर दे रहे है कार्यवाही एवं जांच के नाम पर नाकामी का परिचय..?
पूर्व से भी खापा बाजार पंचायत भ्रष्टाचार को अखबारों एवं शासन प्रशासन के संज्ञान में भ्रष्टाचार को लेकर बनी हुई थी जिसके चलते प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी अमला ने जांच के नाम पर की लीपापोती एवं लापरवाही जांच में क्या पाया जाता है यह बना रहता है रहस्य...?
इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि....
हमारे द्वारा पूर्व से पंचायत के भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें की गई खबरों का प्रकाशन कराया गया लेकिन आज तक जांच में क्या पाया गया अभी तक बना हुआ है रहस्य....? अगर सही से जांच की जाए तो पंचायत मैं बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार उजागर होंगे।
ग्रामीण ग्राम पंचायत खापा बाजार
इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि....
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है आपको जानकारी लगी है ठीक है।
रघुराज बघेल
ग्राम पंचायत खापा बाजार सचिव

No comments:
Post a Comment