BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते PIU का अफसर पकड़ा गया,लोकायुक्त ने उतरवाई पैंट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 5, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते PIU का अफसर पकड़ा गया,लोकायुक्त ने उतरवाई पैंट


 

रेवांचल टाइम्स:खंडवा में रिश्वत लेते हुए एक अधिकारी रंगे हाथों पकड़ा गया. संभागीय परियोजना अधिकारी पीयूष अग्रवाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया. रिश्वत का पैसा आरोपी अपनी पैंट की जेब में रख चुका था. लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी की पैंट उतरवाकर उसे जब्त कर लिया.

लोकायुक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि संभागीय परियोजना अधिकारी पीयूष अग्रवाल ने एक भवन निर्माण ठेकेदार नितिन मिश्रा से बिल पास कराने के एवज में 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. ये रुपए परियोजना अधिकारी को किस्त में देने थे. अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग करते ही ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी.
गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही टीम

आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया. आज पीड़ित ठेकेदार नितिन मिश्रा को खंडवा स्थित कार्यालय में अधिकारी को रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपये देकर भेजा भेजा गया. ठेकेदार के आसपास ही लोकायुक्त की टीम के अधिकारी भी थे. जैसे ही नितिन मिश्रा ने 50 हजार रुपये रिश्वत दी, वैसे ही आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया. लोकायुक्त टीम रिश्वतखोर अधिकारी को लेकर पुलिस लाइन में स्थित सरकारी गेस्ट हाउस पर पहुंची. यहां कागजी कार्रवाई चल रही है.

No comments:

Post a Comment