रेवांचल टाइम्स - अजनियां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित शासकीय स्नातक महाविद्यालय अंजनिया जिला मण्डला में संचालित स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजनाके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के जागरूकता कार्यक्रम व साथ में ही औद्योगिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के टीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व निर्देशन में तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के सहयोग सेकिया गया। भ्रमण दल औद्योगिक क्षेत्र देवदरा मण्डला में पहुंचा। जहाँ पर महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को तसला एंड फेब्रिकेशन फेक्ट्री,एस ब्रिक्स प्लांट,गोल्ड फिंगर इंडस्ट्री, ऑइल मिल जैसी यूनिट की कार्य प्रणाली दिखाई व समझाई गई। साथ ही प्लांटस में रोजगार के अवसर एवं योग्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान सेडमैप मण्डला समन्वयक श्री एस के शर्मा ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गएविभिन्न शंकाओं का समाधान किया। औद्योगिक भ्रमणमें महाविद्यालय स्टॉफ से डॉ.शोभना पटेल व प्रशांत यादव भ्रमण दल प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत भ्रमण दल ने इन औद्योगिक इकाई के विभिन्न यूनिट्स में कार्यरत मजदूरों, कारीगरों व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment