यह घटना शनिवार देर रात थाना पिपलोद क्षेत्र में खंडवा-बुरहानपुर सीमा के गांव सेंधमाल के पास हुई। फिलहाल बच्चे और उसकी मां को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे
हादसे में मारे गए सेंधवाल निवासी गजानन पंवार (34) गांव के ही एक निजी स्कूल में हेड मास्टर थे। वे पत्नी ज्योति पंवार (25) को बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे। उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी थे। बड़े बेटे की उम्र 3 साल है, वहीं छोटा बेटा 5 माह का ही था।

No comments:
Post a Comment