BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच 26 अगस्त को... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 20, 2022

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच 26 अगस्त को...


रेवांचल टाईम्स – जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अभिजीत पचौरी ने बताया कि बाल अधिकारों के उल्लंघन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की बेंच / केम्प का आयोजन दिनांक 26 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार, समय सुबह 9 बजे से कार्यालय कलेक्टर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच / केम्प में कोई भी व्यक्ति (बच्चा स्वंय, माता-पिता, अभिभावक, पालक या कोई भी सामान्य व्यक्ति) बच्चों से संबंधित शिकायतें (NCPCR) आयोग के समक्ष रख सकते हैं,जिनका त्वरित निराकरण किया जावेगा ।

अधिक जानकारी के लिये नजदीकी महिला एवं बाल विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment