मण्डला 31 अगस्त 2022
जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 161346 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 370808 ग्राहकों ने रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। प्रधानमंत्री जीवन
ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के
अंतर्गत जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच है वे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। केंद्र सरकार
द्वारा लागू की गई सामाजिक सुरक्षा की इन बीमा योजनाओं के अंतर्गत मृत्यु की
स्थिति में 2 लाख रुपए बीमित के वारिसदार को देने का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत किसी भी कारण बीमित की मृत्यु
होने पर एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु होने
पर या पूर्ण विकलांगता के प्रकरण में 2 लाख की राशि
दी जाती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रीमियम राशि 436 रूपए वार्षिक तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रीमियम राशि 20 रूपए वार्षिक है।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2022 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के
अंतर्गत अभी तक सम्पत सिंह कुशराम मोतिनाला, भीमसेन पटेल मंडला, लक्ष्मी बाई चन्द्रौल
मंडला को वारिसदार के रूप में 2-2 लाख रुपए का हितलाभ दिया
गया है। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अभी तक सावित्री
भांवरे हिरदेनगर, नर्बदिया भांवरे हिरदेनगर, प्रियान्शु ठाकुर नैनपुर, संध्या पटेल बम्हनीबंजर, द्वारका प्रसाद शर्मा बम्हनीबंजर, शांति बाई
घुघरी, राम बाई यादव बम्हनीबंजर, गणेश प्रसाद बम्हनीबंजर, दीपशिखा मरावी मोतिनाला, जगन्नाथ बम्हनीबंजर, गणेश प्रसाद जंघेला
हिरदेनगर, आरती जंघेला बम्हनीबंजर तथा सुलोचना बाई मंडला को वारिसदार
के रूप में 2-2 लाख रुपए का हित लाभ दिया गया है। जो भी हितग्राही पात्र
हैं और अभी तक उक्त योजनाओं में बीमा नहीं करवाए हैं कृप्या वे सभी अपने नजदीक के
बैंक शाखाओं से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

No comments:
Post a Comment