मण्डला 31 अगस्त 2022
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला ने बताया कि मुख्यमंत्री
उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जुड़ने हेतु
बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में म0प्र0 के मूल निवासी ऐसे आवेदक जो 8वी कक्षा उत्तीर्ण हों 18 से 45 आयु वर्ग के हों तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से कम हो वो पात्र हैं। पात्र आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना
के लिए 1 लाख से 50 लाख रूपए तक तथा सेवा एवं
व्यवसाय इकाई के लिए 1 लाख से 25 लाख रूपए तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायगा।
योजना में सेवा एवं व्यवसाय के तहत व्यवसायिक वाहन व दुकान हेतु आवेदन कर सकते
हैं। आवेदन एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल से किया जा सकता है जिसमें 3 प्रतिशत वाषिक दर, 7 वर्ष तक का अवधि हेतु
ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार
एवं उद्योग केन्द्र मण्डला किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी
प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment