BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शांति सद्भावना मंच मूल्यांकन कार्यक्रम मंडला में संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 31, 2022

शांति सद्भावना मंच मूल्यांकन कार्यक्रम मंडला में संपन्न...






रेवांचल टाईम्स - स्थाई शांति सद्भावना के उद्देश्य से मंडला जिले के चुनिंदे विद्यालयों और बसाहटों में चलाए जा रहे शांति सद्भावना प्रोजेक्ट के मूल्यांकन को लेकर भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा अधिकृत दो सदस्यीय दल सोमवार को मंडला पहुंचा। शांति सद्भावना मंच जोनल ट्रेनर पी.डी.खैरवार ने बताया,कि भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली से प्रोजेक्ट मूल्यांकन कर्ता राजेश उपाध्याय एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर पास्कल तिर्की ने 30 अगस्त सोमवार को मंडला जोन का मूल्यांकन विजिट कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया।

       मूल्यांकन के  दौरान एन.जे.एन. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरी के छात्र मंच एवं नगर पालिका क्षेत्र मंडला के नागरिक मंच सदस्यों के साथ विगत समय से चलाए जा रहे शांति सद्भावना अभियान के लिए किये जाने वाले कार्यों,समाज पर प्रभावों और शांति सद्भावना को बढ़ाने में आ रहीं  चुनौतियों को लेकर  सामूहिक जानकारी ली गई। मूल्यांकन कर्ता ने देश के सात अलग-अलग राज्यों में चल रहे इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए यह भी जानना चाहा,कि देश में शांति सद्भावना को स्थाई रूप से कायम रखने के लिए हम सभी को कौन‌ से ऐसे कदम जोड़ने की आवश्यकता है।छात्र मंच एवं नागरिक मंच के सदस्यों ने शांति सद्भावना को लेकर मंडला जोन में चल रहे कार्यों,उनकी सफलताओं और कार्य में आने वाली कठिनाईयों को लेकर जानकारी देते हुए सर्व समाज के बीच विश्वास और भाईचारे बढ़ने के दिखाई दे रहे संकेतों के बारे में बताया,कि मंच सदस्यों के द्वारा लगातार बैठकें,महोत्सवों, नुक्कड़ नाटकों, मानवीय मदद, कार्यशालाओं,शांति पुस्तकालय, रैलियों,शांति प्रदर्शनों,संविधान संदेश टूल्स किट वितरण,वृक्षारोपण आदि और भी गतिविधियों के सहारे काम किये जाते हैं। सभी धर्मों,भिन्न-भिन्न जातियों,मान्यताओं के बीच धीरे-धीरे मधुरता बढ़ते जा रही है।अफवाहों और तनावों के कारणों को पहचानते हुए शांति सद्भावना स्थापित किये जाने प्रयास किये जाते हैं।शांति सद्भावना मंच से बेहतर सीख लेकर अन्य सहयोगी  संगठन भी तैयार हो रहे हैं। साथ ही बेहतर से बेहतर शांति सद्भावना को बढ़ाने के लिए भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली के द्वारा चलाए जा रहे इस बेहतर पहल को लगातार जारी रखने का सुझाव भी दिया।

          मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन दल के साथ एन.जे.एन.मा.विद्यालय खैरी प्रभारी प्राचार्य साहू, नागरिक मंच सदस्य नवीन,प्रवीण, बृजेश,दीपमणी,पंकज,छात्र मंच सदस्य, शांति सद्भावना मंच स्टेट कोर्डीनेटर रामेश्वर लश्करे और जोनल ट्रेनर पी.डी.खैरवार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment