BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 के लिए 02 निरीक्षकों का नाम सूची में शामिल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 20, 2022

अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 के लिए 02 निरीक्षकों का नाम सूची में शामिल...

 

                                                             अम्रत तिग्गा निरीक्षक


                                                         

                                                        सत्तुराम मराबी निरीक्षक

  रेवांचल टाईम्स डेस्क - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला पुलिस के 02 पुलिस थानों के निरीक्षकों किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने व ईमानदारी, कर्त्तव्य निष्ठा के साथ काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, म.प्र.पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10 शामिल हैं। जिसमें म.प्र. पुलिस के 10 लोगों में से मंडला जिले के दो निरीक्षकों को भी इस सूची में जगह मिली हैं। जिनका नाम निरीक्षक सत्तू राम मरावी, पुलिस थाना बिछिया एवं निरीक्षक अमृत लाल तिग्गा पुलिस थाना मोतीनाला। इसी तरह केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मचारी और शेष अन्य राज्यों के हैं शामिल हैं। यूटी संगठन इनमें अट्ठाईस (28) महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। बता दें की गृह मंत्रालय अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री के पदक की उत्कृष्टता के लिए पदक का गठन किया गया था।  इसकी घोषणा हर साल 12 अगस्त को की जाती है। वर्ष 2022 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 151 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है।

No comments:

Post a Comment