रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मवई में हिर्दय विदारक सड़क हादसा हुआ जिसमे की मौके में एक युवक की मौत हो गई अन्य दो घायल हो गए घायलों को मवई में प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
वही जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20 अगस्त 2022 दिवस शनिवार 'समय -सुबह तकरीबन 10:00 बजे मवई से मुरता मार्ग के बीच लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर बकरा मुड़ी घाट के समीप एक भयानक हादसा हुआ। यह हादसा तूफान वाहन एवं बाइक के बीच ओवरटेक के कारण हुआ । बाइक में 3 व्यक्ति सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति गंगाराम उम्र 20 वर्ष की मृत्यु हो गई | शेष दो व्यक्ति में दीपक उम्र 17 वर्ष और महिला रामवती उम्र 30 वर्ष घायल हुए हैं ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रियता से घटनास्थल रवाना हो गए और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंडला रवाना कर दिया गया है |

No comments:
Post a Comment