BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के 12 जिले अभी भी सूखे की चपेट में, देखिए आपके जिले में क्या हैं बारिश के हालात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 2, 2022

मध्य प्रदेश के 12 जिले अभी भी सूखे की चपेट में, देखिए आपके जिले में क्या हैं बारिश के हालात

 


 मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 12 जिलों सामान्य बारिश भी नहीं हुई है. इनमें दतिया, टीकमगढ़, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, झाबुआ और अलीराजपुर जिला शामिल है.




रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है, जबकि 6 जिले अति बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में भी आ चुके हैं. इन सब के बीच मध्य प्रदेश में 12 जिले अभी भी ऐसे हैं जिनमें सामान्य बारिश भी नहीं हो पाई है. इन जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जरूर बन रही है. वहीं मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है.

इन जिलों में हुई है सामान्य से कम बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 12 जिले से जहां पर सामान्य बारिश भी नहीं हुई है. इनमें दतिया, टीकमगढ़, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, झाबुआ और अलीराजपुर जिले शामिल है. इन जिलों में 20 से 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के उपनिदेशक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां का आंकड़ा सामान्य बारिश तक पहुंचने की जरूर संभावना है. इसी तरह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा में अति वर्षा हो चुकी है. यहां पर 70 फीसदी तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, श्योपुर, गुना, विदिशा, नर्मदापुरम सिवनी में भी सामान्य से 55 फीसदी से अधिक तक बारिश दर्ज की जा चुकी है.

इन जिलों में सामान्य बारिश के हालात

मध्य प्रदेश में अधिकांश जिले से है जहां पर सामान्य बारिश दर्ज की जा चुकी है. इन जिलों में नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल जिले शामिल है.

इन जिलों में पिछले 24 घंटे में हुई है बारिश



मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा नर्मदापुरम, चंबल संभाग के जिलों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है. एमपी के सुहागपुर में 3, गुना, हनुमाना, ब्यौहारी में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

No comments:

Post a Comment