BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत नैनपुर के sdo मरकाम ने रेवाड़ी के तरह बाटे पुल पुलिया चेकडैम सीसी सड़क के काम...घटिया निर्माण कार्य की बारिश ने खोली पोल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 30, 2022

जनपद पंचायत नैनपुर के sdo मरकाम ने रेवाड़ी के तरह बाटे पुल पुलिया चेकडैम सीसी सड़क के काम...घटिया निर्माण कार्य की बारिश ने खोली पोल...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खंड नैनपुर में शासकीय योजनाओं में जिम्मदारो की मिलीभगत से बंदरबांट चल रहा है और सरकारी पैसों की कदर होली खेली ज रही है यह तो मोके में चल रहे निर्माण कार्यों के देख ही अनुमान लगाया जा सकता है।

        मनरेगा योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में अनुविभागीय अधिकारीऔर उपयंत्री सचिव की मिली भगत और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के कारण पानी में बह गए सगुनिया पंचायत का एनीकट घटिया निर्माण कार्यों की खुल रही है पोल


एनीकट की बाल टूटने से किसान की हजारों रूपए की धान बोनी पर फिरा पानी




मध्यप्रदेश सरकार भले ही खूब नियम कानून बना ले मगर अधिकारी और कर्मचारियों को जो करना है वही करना है वही अधिकारी और कर्मचारियों ने बकायदा दलाल लगा रखें है और गोपनीय तौर पर ठेकेदारी कर रहें है जिसके जाँच अधिकारी भी  स्वयं होते है इस तरह के निर्माण कार्य नैनपुर विकास खंड की 74 ग्राम पंचायतों में जमकर चल रहा है मगर आवाज कौन उठाये वही मगर इन मामलों को उजागर करने की आवश्कता नजर आने लगी है जिससे शासन के लाखों खर्च होने के बाद भी ग्रामीण जनता को इसका लाभ नही मिल पा रहा है ये सबसे बड़ी विडंबना है मगर जिले और जनपद के अधिकारी सिर्फ कागजों में खाना पूर्ति कर साफ पाक बन रहें है वही जनपद पंचायत के सीईओ अधिकारी होने वाले निर्माण कार्यो की कोई  निरीक्षण भी नही करती है जिसके कारण ठेकेदार और उपयंत्री मनमानी कर निर्माण कार्य करते है वही जनाकारी अनुसार जनपद पंचायत की सीईओ सप्ताह में कम दिन ही रहती है जिसके कारण होने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण नही हो पता है


 01 मामला क्रमांक


विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत सगुनिया में लाखों रूपए के निर्माण कार्य गत वर्षा काल के प्रारम्भ होते ही धराशाही हो गये है। उक्त कार्य अभी 6 माह पहले ही पूर्ण किये गये हैं । ठेकेदारी प्रथा के चलते यहां शासन के लाखों रूपए की होली खेली गई । वर्षा की शुरूआत के साथ ही इस पंचायत के पांचों नर्माण कार्य की जमीनी असलियत अब देखी जा सकती है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सगुनिया में बन्धा मार्ग पर बाल निर्माण मुक्तिधाम के पास बाल निर्माण मोहन आमों के खेत के पास एनीकट निर्माण टुमरी झोड में एनीकट निर्माणए दोषी नाला के पास बाल निर्माण का गुणवत्ता हीन कार्य किया गया है। जिनकी लागत लगभग 50 लाख रूपये से ज्यादा की बताई जा रही है। जिनमें से सरपंच मोहन आर्मो के भाई के खेत के पास एनीकट का निर्माण कार्य किया गया था जो पहली बारिस में ही निर्माण कार्य का मटेरियल बहकर पूरे खेत में लगी धान की फसल में बिछ गया। जिससे किसान की फसल की क्षति होना बताया जा रहा है।


 पंचायत के सचिव सरपंच और उपयंत्री की मिली भगत से हुआ गुणवत्ताहींन निर्माण कार्य


 ग्राम पंचायत सगुनिया में सचिव व सरपंच उपयंत्री  की सहमति से ठेकेदार के द्वारा लाखों रूपए के फर्जी बिल लगाकर शासन की राशि का बंदर बांट किया गया है। इस सम्बन्ध में पंचायत सचिव के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य का समस्त मटेरियल प्रभात पटैल के द्वारा सप्लाई किया गया। निर्माण कार्य पंचायत के द्वारा कराया गया है और मजदूरों व सप्लायर का भुगतान बाकी है। इस सम्बन्ध में उपयंत्री शैलेंद्र मारवी के द्वारा जानकारी देने से इंकार किया गया। इस प्रकार से पंचायत में एक योजनाबद्ध तरीके से मनमानी कर भर्राशाही के बीच ग्राम पंचायत के विकास कार्य की राशि का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया जाना स्पष्ट हो रहा है। जो गम्भीर जांच का विषय है।



02 मामला क्रमांक 


ग्राम पंचायत अतरिया में कट्टी नाला में 19 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसमें उपयंत्री की मिली भगत से जमकर डस्ट से पुलिया के निर्माण किया गया है वही पुलिया निर्माण कही लोहे की सरिया का प्रयोग नही की गया है मगर ठेकेदार और उपयंत्री वर्मा की मिली भगत से कॉन्क्रीट करते समय लोहे की छड़ को फसाया गया है वही मौके पर देखने से साफ पता चलता है कि किस तरह का गुणवत्ताहीन निर्माण किया गया है जिसकी सूचना विभाग के sdo बसत मरकाम  को दी गई मगर साठ गांठ में चल रहें निर्माण कार्य मे आज तक कोई कार्य वही नही की गई जिसके कारण एक सवाल खड़ा हो रहा है बहरहाल जो भी है देखना है कि अब कोई कार्यवाही होती है या एक बार सच्चाई की आवाज दब कर रह जाती है 


        निर्माण कार्य पंचायत के द्वारा एक माह पूर्व कराया गया था। नींव मजबूत नहीं होने के कारण निर्माणाधीन कार्य बह गया है।

 

             भीकम यादव, सचिव, सगुनिया


         मुझे निर्माण कार्य की जानकारी नहीं है। पंचायत से जानकारी ले लें में अभी बाहर 


              शेलेन्द्र मरावी, 

      उपयंत्री, जनपद पंचायत नैनपुर

No comments:

Post a Comment