BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP नगर निकाय चुनाव: चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 17, 2022

MP नगर निकाय चुनाव: चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत




रेवांचल टाइम्स:रीवा के हनुमाना नगर पंचायत में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई. हरिनारायण गुप्ता वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में थे. निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित किया. हरिनारायण कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडल अध्यक्ष थे. मतगणना समाप्त होते ही जैसे ही यह खबर मिली कि वे 14 मतों से चुनाव हार गए हैं तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. बीजेपी सतना, बुरहानपुर और खंडवा में चुनाव जीत चुकी है. जबलपुर, छिंदवाड़ा और ग्वालियर में कांग्रेस आगे चल रही है. सिंगरौली में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. इंदौर भोपाल और सागर में बीजेपी आगे चल रही है.

बुरहानपुर महापौर पद भाजपा की झोली में
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों के अंतर से जीत हासिल की. पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया. पटेल को 52,823 मत मिल जबकि अंसारी के पक्ष में 52,281 मत पड़े.

No comments:

Post a Comment