रेवांचल टाइम्स-- एक मादा भालू ने महिला पर अचानक हमला कर दी वही ताजी घटना के अनुसार आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब भालू के हमले से एक महिला सोनवती पति मोहन यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत अतरिया के पोषक ग्राम धनोरा थाना नैनपुर निवासी बीट न 93 भीमा नाला के पास एक मादा भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह जब सोनबती बाई बकरी चराने जंगल गई थी । उसी समय अचानक भालू सामने आ जाने के कारण महिला पर उसने हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर भाग गया । खबर मिलने पर ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल नैनपुर लाया गया। जहा तत्कालिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। इस मौसम में भालू जंगलों से गांव व खेत के नजदीक पहुंच जाते हैं। जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार होती रहती है। क्योंकि कान्हा किसली नेशनल पार्क मैं भालू व हिरणों की संख्या काफी बढ़ गई हैं। नैनपुर से लगे हुए ग्रामीण इलाके जिसमें घना जंगल का इलाका आता है। अक्सर यहां पर हिरणों के झुंड और भालू लोगों को देखने में अक्सर मिल जाते हैं। ये इलाका मोहगांव वन मंडल मंडला परि योजना के तहत आता है। इस घटना के बाद पीड़ित को तात्कालिक सहायता के रुप में एक हजार की मदद विभाग ने तत्काल की है।
Sunday, July 17, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
नैनपुर भिम्मा नाला के पास मादा भालू के हमले से महिला गंभीर, गंभीर अवस्था में किया गया जबलपुर रिफ़र..
नैनपुर भिम्मा नाला के पास मादा भालू के हमले से महिला गंभीर, गंभीर अवस्था में किया गया जबलपुर रिफ़र..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment