BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेत में बना रहे थे बम… फटने से 2 की मौत, 3 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 17, 2022

खेत में बना रहे थे बम… फटने से 2 की मौत, 3 घायल

  




रेवांचल टाइम्स:पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार तड़के एक देसी बम में विस्फोट होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है. ये सभी मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खेत में बम बना रहे थे, तभी बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे एक बड़े धमाके की आवाज सुनी. जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था. अस्पताल के चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा चिकित्कीय कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है.’’

उन्होंने बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए. उन्होंने बताया कि बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इलाके में है और स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. शुक्रवार को इलाके से चार हथियार बरामद किए गए थे. स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है.

No comments:

Post a Comment