रेवांचल टाइम्स अजनियां पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटी ओं की तलाश कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गिरफ्तार करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है जिसके पालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा सभी प्रभारियों को वारंटीओं एवं फरार अपराधियों की समस्त जानकारी की पृथक-पृथक फाइल तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसके अंतर्गत सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी नैनपुर द्वारा अनुभाग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्रवाई करने हेतु थाना लेवल पर टीम गठित करने हेतु निर्देशित किए जाने पर नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बमहनी जिला मंडला के अपराध क्रमांक 320/2015 धारा 354 (क), 323 आईपीसी में माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटी अभियुक्त विशेष पिता मुरारीलाल उसराठे उम्र 22 साल निवासी शीतला चौक अंजनिया वर्तमान निवासी मंडला को मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 16 जुलाई 2022 को मंडला से गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, आरोपी जगह जगह स्थान बदलकर अपनी उपस्थिति छुपाए हुए था फरार चल रहा.
उक्त वारंटी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक निलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, प्रधान आरक्षक पुसूलाल पंचेश्वर, आरक्षक सुनील सिंह ठाकुर, इसरार खान, टेकचंद जंगेला, लकी श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


No comments:
Post a Comment