BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP:सरेआम पीट गया SI, पुलिस बचाने नहीं आई तो कहा- थाने से कोई पीटेगा तो मैं नहीं जाऊंगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 22, 2022

MP:सरेआम पीट गया SI, पुलिस बचाने नहीं आई तो कहा- थाने से कोई पीटेगा तो मैं नहीं जाऊंगा




रेवांचल टाईम्स:एमपी के ग्वालियर (gwalior si video viral) में एक सब इंस्पेक्टर को बीच सड़क पर जमकर लात घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। सब इंस्पेक्टर की जब पिटाई हो रही तो लोग उसका वीडियो बना रहे थे। पूरा मामला मुरार इलाके का है। दरअसल, मुरार थाने में पदस्थ एसआई अतर सिंह किसी काम से जा रहे थे, तभी उन्होंने थाने के पास स्थित ओम हरि हॉस्पिटल के सामने एक कार को खड़ी देखा। इस कार की वजह से आवागमन बाधित हो रहा था। सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कार मालिक को कार हटाने के लिए कहा जिस पर से विवाद शुरू हो गया।

बताया गया कि ओम हरि हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक से सब इंस्पेक्टर अतर सिंह का विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने अतर सिंह के साथ जमकर मारपीट कर दी। बीच सड़क पर ही अतर सिंह को लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। वहां मौजूद भीड़ ने बीच-बचाव करने की बजाए एसआई के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया। अतर सिंह ने मदद के लिए थाने से फोर्स को भुलाना चाहा लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया।

थाने पहुंचकर अतर सिंह ने इस पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। अतर सिंह ने वीडियो संदेश में कहा है कि आज उसके साथ हुई मारपीट के बाद थाने से स्टॉफ का कोई भी आदमी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। अतर सिंह ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा है कि पुलिस इसी तरह पिटेगी। अगर पुलिस इस तरह की हरकत करेगी, दूसरे का मजाक उड़ाएगी तो इसी तरह पिटेगी।

वहीं, अतर सिंह के वायरल वीडियो पर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि पुलिस जब सुरक्षित नहीं है तो फिर आमलोगों का क्या होगा। इस पर ग्वालियर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment