रेवांचल टाईम्स:सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. हर बार की तरह इस बार भी परिक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. Class 12th के नतीजों के अनुसार 91.25% पास हुए हैं तो वहीं 94.54 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं. छात्राओं ने छात्रों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है. 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, 1.34 लाख ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. बताते चलें कि इन नतीजों में पहले टर्म के एग्जाम को 30 फीसदी का महत्व दिया गया है वहीं सेकेंड टर्मं की परीक्षा को 70 फीसदी का महत्व दिया गया है..
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CBSE बोर्ड रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट लंबे समय से अनिश्चितता की स्थिति से परेशान थे. नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित CBSE Term 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी.

No comments:
Post a Comment