BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: कुएं का पानी पीने से 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग बीमार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 24, 2022

MP: कुएं का पानी पीने से 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग बीमार

  



रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुएं का पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा ग्रामीणों की तबीयत खराब हो गई है. मामला जीरापुर तहसील के रूपाहेड़ा गांव का है. ग्रामीणों ने बताया कि कुएं का पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं. मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया है. गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है. रूपाहेड़ा गांव स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है.

बताया जा रहा है कि कुएं का पानी प्रदूषित हो गया है. संभवतः इसी वजह से लोग बीमार पड़ें हैं. जीरापुर बीएमओ का कहना है कि अभी तक प्रदूषित पानी की वजह से मौत की पुष्टि नहीं हो पायी है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप कर रही हैं और लोगों को कुएं का पानी नहीं पीने की हिदायत दी गई है. उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि फसलों में कीटनाशक दवाइयां डाली गई थी. बारिश की वजह से खेत का पानी कुएं में घुस गया. इसकी वजह से पानी प्रदूषित हो गया है. 

बताया जा रहा है कि दोनों मौतें अलग-अलग दिन हुई हैं. कुएं का पानी पीने की वजह से कल भी एक महिला की मौत हो गई. बीमार लोगों की तबीयत ज्यादा गंभीर नहीं है. लोग दवाएं खा रहे हैं. फिलहाल कुएं के पानी को जांच के लिए भेजा गया है. पानी की जांच रिपोर्ट और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी

No comments:

Post a Comment