BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मामी ने भानजी के साथ की क्रूरता सारी हदें पार ...बेरहमी से पिटाई की, प्राइवेट पार्ट भी दागा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 24, 2022

मामी ने भानजी के साथ की क्रूरता सारी हदें पार ...बेरहमी से पिटाई की, प्राइवेट पार्ट भी दागा



रेवांचल टाईम्स:इंदौर में एक मामी ने अपनी ही गोद ली हुई भानजी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। मामी ने ना केवल आठ साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी दाग दिया। इसके बाद महिला का मन नहीं भरा तो उसे शराब की दुकान के पास पटक कर चली गई। लोगों ने देखा तो पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना शनिवार रात पाटनीपुरा शराब की दुकान के सामने की है। वहां लोगों ने बालिका को बदहवास हालत में देखा तो चाइल्ड लाइन टीम को सूचना दी। जिसके बाद काउंसलर मंजू चौधरी, मोनिका वाघाये व नरेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे तो बालिका काफी डरी हुई थी और रो रही थी। उसके चेहरे व गले पर चोटों के निशान थे।

जलने से जख्मी था प्राइवेट पार्ट


चाइल्ड लाइन टीम ने तत्काल MIG पुलिस को सूचना दी और उसे MYH ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो पता चला कि उसके पूरे शरीर पर ही चोटों के कई निशान हैं। बालिका का प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी होकर जला हुआ था।

पुलिस ने मामी को हिरासत में लिया

बालिका के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी मामी को हिरासत में ले लिया। MIG थाना टीआई अजय वर्मा ने बताया कि अभी तक मामी की भूमिका सामने आई है कि वह बच्ची की बेरहमी से पिटाई करती थी। उसके पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पीड़िता बालिका बार-बार घटना को याद कर सहम जाती है और रोने लगती है। टीम द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

No comments:

Post a Comment