BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या Monkeypox ने भारत में दे दी है दस्तक? इस राज्य में मिला संदिग्ध मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 14, 2022

क्या Monkeypox ने भारत में दे दी है दस्तक? इस राज्य में मिला संदिग्ध मरीज



रेवांचल टाईम्स:देश में जारी कोरोना संकट  के बीच केरल से ‘मंकीपॉक्स’ का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. केरल में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मरीज के नमूने एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं. उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी.

वीना जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं और वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था. जॉर्ज ने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि चीजें नियंत्रण में हैं. अब हम परीक्षा परिणाम आने का इंतजार करेंगे.’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं.
मंकीपॉक्स के लक्षण क्या हैं? (Monkeypox Symptoms)

जिन लोगों को मंकीपॉक्स हुआ है उन लोगों में अब तक फ्लू के लक्षण, चेचक की समस्या होने पर दिखने वाले लक्षण, निमोनिया के लक्षण आदि दिखाई दे रहे हैं, इसके अलावा पूरे शरीर पर लाल रंग के दाने, रैशेज आदि भी दिखाई दे रहे हैं. विस्तार में जानते हैं लक्षणों के बारे में- सिर दर्द की समस्या हो जाना
शरीर पर गहरे लाल रंग के दाने नजर आना
व्यक्ति को फ्लू के लक्षण नजर
निमोनिया के लक्षण नजर आना
तेज बुखार होना
मांसपेशियों में दर्द होना
व्यक्ति को तेज ठंड लगना
व्यक्ति को अत्यधिक थकान महसूस करना
व्यक्ति के लिए लिम्फ नोड्स में सूजन हो जाना

No comments:

Post a Comment