.
रेवांचल टाईम्स - कृषि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने बीते शुक्रवार को परीक्षा से ठीक पहले कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, तो पता चला कि सीनियर्स की रैगिंग से वह बेहद परेशान था। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें रैगिंग की मौखिक शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने का जिक्र है। खबर लगते ही काॅलेज की डीन डाॅ. एसपी मिश्रा अस्पताल पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक एवं कृषि महाविद्यालय, खण्डवा के रजिस्ट्रार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

No comments:
Post a Comment