BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली गिरने सें दो युवकों की मौत, आयोग ने कहा - कलेक्टर गुना एक माह में दें जवाब... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 14, 2022

बिजली गिरने सें दो युवकों की मौत, आयोग ने कहा - कलेक्टर गुना एक माह में दें जवाब...



रेवांचल टाईम्स - जिले के बमोरी में बीते शनिवार को कई जगह बिजली गिरने की घटना हुई। इससे बमोरी के मूदौंल में दो युवकों का की मौत हो गई। वहीं गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। कैंट स्थित पुलिसलाईन के दो दर्जन क्वाटर में बिजली के उपकरण जल गए। मूंदौल के राजू सहरिया और विजय सहरिया खेत में तार फेंसिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। वे उससे बचने के लिए पेड़ नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिरी। दोनों कई घंटों तक वहां पड़े रहे। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें देखा और गांव जाकर बताया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, गुना से एक माह में जबाव मांगा है। साथ ही यह पूछा है कि क्या मृतक के वारिसों को अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया गया है या नहीं ?

No comments:

Post a Comment