5 करोड़ रुपये की चरस जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9.930 किग्रा चरस जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी सस्ते दामों पर चरस नेपाल से मंगाते थे और मुंबई में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस नेपाली सप्लायर की भी तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंबई के रहने वाले एक महिला और पुरुष चरस तस्करी का गिरोह चलाते हैं। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सही जानकारी देते हुए बताया था कि शाहजहांनाबाद इलाके से एक ऑटो में दोनों महिला और पुरुष कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर निकलेंगे। यदि उनको सही समय पर पकड़ लिया जाए तो उनके पास से बड़ी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाकर मुखबिर के बताए अनुसार ऑटो को रोका और दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।
मुंबई के रहने वाले हैं आरोपी
क्राइम ब्रांच ने जब दोनों लोगों से पूछताछ और तलाशी ली तो पता चला कि दोनों का नाम शाहिद और जुलेखा है। वे मुंबई के रहने वाले हैं। तलाशी में दोनों के पास 3 किलो के लगभग चरस बरामद हुई। दोनों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अन्य आरोपी, जो मीडिएटर का काम किया करता था उसे हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस को उसके पास से भी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी
शाहिद : उम्र 44 साल, पिता अब्दुल वाहिद। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड, गांव देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डी एन नगर अंधेरी वेस्ट मुंबई। अनपढ़ है। भाभी जुलेखा के साथ तस्करी करता था।
जुलेखा : उम्र 48 साल, पति अब्दुल कलाम सिद्दीकी। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड गांव, देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डी एन नगर अंधेरी वेस्ट। अनपढ़ है। पति की मौत के बाद से जुलेखा चरस की तस्करी में लग गई।

No comments:
Post a Comment