रेवांचल टाईम्स - विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हड़तालरत आटो चालकों की समस्याओं का समाधान कर हडताल समाप्त करवाई।
सुबह 11:00 बजे हड़ताली ऑटो चालक अपनी समस्याओं को लेकर विधायक निवास बारापत्थर पहुंचे जहां नगर के हड़तालरत आटो चालकों की समस्याओं को विधायक ने सुना। तथा ट्राफिक पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं का समाधान कराकर हड़ताल समाप्त करवाया। चर्चा के दौरान राय ने कहा कि सभी आटो चालक बंधु क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों व यात्रियों को नही बैठाएंगे एवं पूर्ण रुप से यातायात नियमों का पालन करेगें। जिस पर उपस्थित आटो चालकों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। इस अवसर पर एहफाज खान विधायक प्रतिनिधि परिवहन विभाग एवं आटो चालकों की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment