BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
E-kyc के बगैर नहीं आएगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की अगली किस्त...ई-केवायसी कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 21, 2022

E-kyc के बगैर नहीं आएगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की अगली किस्त...ई-केवायसी कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 ...



रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के द्वारा संस्थागत वित्त संचनालय से पत्र जारी कर निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता लिंकिंग का कार्य दिनांक 31 जुलाई 2022 तक पूर्ण किए जाने हैं! मध्य प्रदेश शासन के उक्त निर्देश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवायसी तथा बैंक खाते से आधार लिंकिंग की कार्रवाई 31 जुलाई 2022 तक अभियान के तहत व अभियान के रूप में शत-प्रतिशत पूर्ण की जानी है! माह जुलाई 2022 के उपरांत 12वीं किस आधार से लिंक बैंक खाते में उन पात्र हितग्राहियों को ही प्रदान की जावेगी जिनके द्वारा e-kyc की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी होगी !इसी को लेकर शत-प्रतिशत पूर्ण ई-के वाय सी के लिए  हितग्राहियों को ई-केवायसी कराये जाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराने के लिए या यूं कहें कि किसानों को अवगत कराने के लिए राजस्व विभाग पंचायत विभाग एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देशि दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के लिए जानकारी उपलब्ध करा दी जाए कि 31 जुलाई 2022 ई-केवायसी कराने की अंतिम तिथि नियत की गई है यदि उक्त दिनांक के पहले ई-केवायसी कारवाही पूर्ण नहीं की गई तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त उन हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हो पाएगी सिवनी जिले में लगभग 88 हजार के आसपास ऐसे हितग्राही हैं जिनके द्वारा अभी भी ई-केवायसी की कार्रवाई पूर्ण नहीं कराई गई है! वहीं जिले की तहसीलवार जानकारी के मुताबिक सिवनी तहसील में  20000 लखनादौन तहसील में 13000 बरघाट तहसील में 12000 केवलारी तहसील में  11000 कोराई तहसील में 9000 छपारा तहसील में  8000 घंसौर तहसील में 88000 एंव धनोरा तहसील में 5000 के लगभग आस-पास हितग्राहियों की संख्या है, जिनके द्वारा ई-केवायसी एवं आधार से खाता लिंक नहीं कराया गया है!

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लाभ लेने के लिए और असुविधा से बचने के लिए जिले के तमाम पात्र हितग्राहियों को 31 जुलाई 2022 के पूर्व ई-केवायसी की कार्रवाई सत प्रतिशत पूर्ण करानी जरुरी है!

No comments:

Post a Comment