BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुरुवार के उपाय: अमीर बनना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक स्थि​ति होगी मजबूत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 21, 2022

गुरुवार के उपाय: अमीर बनना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक स्थि​ति होगी मजबूत



रेवांचल टाईम्स: हिंदू धर्म में सभी दिन किसी ने किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज यानि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु का पूजन करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर धन की बरसात करती हैं.  अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Puja) का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाइए.

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

  1. अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक मुट्ठी चने की भीगी हुई दाल और गुड़ की एक डली चढ़ाएं. यह उपाय आपको पांच या सात गुरुवार तक करना चाहिए. इससे आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.
  2. गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात साबुत हल्दी की गांठे एक पीले कपड़े में रखकर किसी रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दें. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
  3. अगर आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर 800 ग्राम गेंहू और 800 ग्राम गुड़ दान करें. इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनेगी.
  4. जो व्यक्ति सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और रात-दिन मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं पा रहे तो निराश हों और एक विशेष उपाय करें. इंटरव्यू के लिए जाने से पहले घर से निकलते वक्त रास्ते में किसी गाय को आटा व गुड़ खिलाएं. इससे आपका कार्य सफल होगा.
  5. यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो गुरुवार की शाम को सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की मिट्टी में एक या पांच रुपये का सिक्का दबाए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और अपने जातकों पर कृपा बरसाएंगी.

No comments:

Post a Comment