BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : BMO को 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिलों के भुगतान के एवज में मांगे थे रुपए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 29, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : BMO को 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिलों के भुगतान के एवज में मांगे थे रुपए



बैतूल जिले के मुलताई में स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. अमित नागवंशी को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में मरीजों का भोजन बनाने के बिल का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
20 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त टीआई नीलम पटवा ने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित नागवंशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाना बनाने वाले राजेश हिंगवे से 4 माह के बिलों के भुगतान के एवज में पहले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। बाद में 12 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ। आवेदक ने इस मामले को 28 जून को लिखित शिकायत की थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में भर्ती मरीजों का भोजन बनाने का कार्य करता है जिसका भुगतान शासन द्वारा किया जाता है।
लोकायुक्त टीम ने बीएमओ को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायतकर्ता ने 3 हजार रुपए पूर्व में दे दिए थे। शुक्रवार को शेष बची 9 हजार रुपए की राशि बीएमओ को देने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर नागवंशी को रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, निरीक्षक नीलम पटवा, रजनी तिवारी, विकास पटेल शामिल है। टीम के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment