BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दवा के नाम पर दिया जहर, हालत गंभीर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

दवा के नाम पर दिया जहर, हालत गंभीर...




रेवांचल टाईम्स - बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साल्हे में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता को ससुराल पक्ष वालों ने सर्दी खांसी की सिरप में जहर मिलाकर पिला दिया जिससे महिला की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिजनों के द्वारा किरनापुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया है जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है।

प्रताडऩा का लगाया आरोप

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला कविता पति शिव कुमार बिसेन उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम साल्हे थाना किरनापुर का 2018 में पूरे रीति रिवाज के साथ शिव कुमार के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय पश्चात ही ससुराल पक्ष के ससुर सुरेश बिसेन, सास शिशुला बिसेन व पति शिव कुमार बिसेन के द्वारा दहेज को लेकर व अन्य प्रकार से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया गया था जिसके पश्चात महिला को बेटी होने पर बेटी हमारे घर की नहीं है कह कर प्रताडि़त यह जा रहा था। जिसको लेकर गांव में एक दो बार बैठक भी की गई तथा समझौता कर नवविवाहिता को उसके ससुराल में भेजा दिया गया। परन्तु उसके पश्चात भी ससुराल पक्ष वालों ने महिला को प्रताडि़त करना बंद नहीं किया तत्पश्चात नवविवाहिता अपने मायके चली गई और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नवविवाहिता जून माह में वापस अपने ससुराल पहुंची और रहने लगी लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताडऩा कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। प्रताडऩा इतनी हद तक हो गई कि नव विवाहिता को ससुराल पक्ष वालों ने सर्दी खांसी की सिरप में मिलाकर जहर ही दे दिया, बताया गया है कि नवविवाहिता की 3 साल की बेटी एवं 2 साल का बेटा है जिनके नाम से भी नवविवाहिता को प्रताडि़त किया जा रहा है साथ ही कोर्ट में केस लगाई है पुलिस में शिकायत की है कह कर महिला को नहीं रखा जा रहा है।

परिजनों ने दी जानकारी

वही मामले में जानकारी देते हुए नवविवाहित की बहन ने बताया कि ससुराल पक्ष वालों के द्वारा लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था और ससुराल पक्ष वालों ने सिरप में मिलाकर जहर दे दिया है जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए किरनापुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे जिला चिकित्सालय रेफर किया है जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment