BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक को जहरीले सांप ने काटा किया चिकित्सालय में भर्ती... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

युवक को जहरीले सांप ने काटा किया चिकित्सालय में भर्ती...


रेवांचल टाईम्स - बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जयराम टोला मंगेझरी निवासी एक 34 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया जहाँ युवक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना के संबंध में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक राजेश पिता रामू राउत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जयराम टोला मंगेझरी थाना वारासिवनी बताया गया है, वही बारिश शुरू होते ही खेती किसानी के काम में किसान जुट जाते हैं वैसा ही राजेश मजदूरी का काम करता है और अभी खेती किसानी का कार्य कर रहा था जो रोजाना की तरह आज भी खेत गया हुआ था और खेत में अपना कार्य कर रहा था तभी अचानक जहरीले सांप आया और उसे काट लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले में अस्पताल पुलिस चौकी को तहरीर मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने परिजनों एवं घायल का बयान दर्ज कर मामले में अग्रिम जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भिजवा दी है जहां पुलिस को डायरी मिलते ही मामले में जांच कर विवेचना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment