रेवांचल टाईम्स - बालाघाट आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिले की जनता को हर घर में स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाना है। यह अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के प्रति जनजागरूकता के एवं कार्ययोजना तैयार करने के लिए सोमवार 18 जुलाई को शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. बालाघाट में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राओं के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी भाग लिया और 11 से 17 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इसमें जिले में कार्यरत विभिन्न संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अशासकीय संगठनों को भी अपना योगदान देना होगा।

No comments:
Post a Comment