BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विज्ञान मेले का किया आयोजन 5 स्कूलों के 66 बच्चों ने लिया हिस्सा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

विज्ञान मेले का किया आयोजन 5 स्कूलों के 66 बच्चों ने लिया हिस्सा...



रेवांचल टाईम्स - बालाघाट जिले में मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जहां पर स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में 5 स्कूलों के 65 बच्चों ने इस विज्ञान मेले में हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियो मेंं विज्ञान मेले को लेकर काफी उत्साह नजर आया और सभी ने एक से बढ़कर एक अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

वही इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि शिक्षा विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार विज्ञान मेले का मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय ब्लॉक स्तर की सभी उत्कृष्ट विद्यालय में एक दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रूचि के अनुसार मॉडल तैयार किए है तथा उसे प्रदर्शन के लिए आयोजित विज्ञान मेले में प्रदर्शित किया है।

्वही आगे की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के ज्ञान को विकसित करने और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे विज्ञान से जुड़े मॉडलों को विद्यालय में प्रदर्शित करते हैं, जिसके तहत स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में 5 स्कूलों के 65 बच्चों ने विज्ञान मेले में हिस्सा लेकर इस ओर अपनी रुचि दिखाई है।

No comments:

Post a Comment