BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाढ़ में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यु... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

बाढ़ में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यु...


रेवांचल टाईम्स - बालाघाट लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के सभी नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे ग्रामिणों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजीव सागर परियोजना के डेम से पानी छोडऩे के बाद से लगातार बारिश से बावनथाड़ी नदी भी उफान पर है। महाराष्ट्र बॉर्डर के ग्राम डोंगरिया मोवाड में 16 कर्मचारी जो रेशम केंद्र में कार्य करते है वह वापस घर जाते समय नदी में फंस गए। टीले के चारों तरफ बावन थड़ी नदी की बाढ़ का पानी भरा है। यह टीला करीब 65 हेक्टेयर का है। सुचना प्राप्त होने पर बाढ़ में फंसे सभी 16 लोगों को राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बचाया गया। अफसरों ने बताया कि सभी 16 लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

बचाव कार्य में इनकी रही मुख्य भूमिका

राहत एवं बचाव कार्य में एनसीओ 198 सोनू सिंह, एनसीओ 212 रामचरण सैनिक, 155 लक्ष्मीचंद, 222 ओमप्रकाश, 240 बालचंद तथा एसडीईआरएफ से नरेंद्र मसराम, कुलदीप दुबे, करण सिंह वल्के तथा वाहन चालक देवेंद्र गेडाम  की मुख्य भूमिका रही।

लगातार बढ़ रहा जलस्तर

जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलें की प्रमुख वैनगंगा नदी में भी लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते वैनगंगा नदी पर स्थित पुराना छोटा पूल पानी में डूब गया है। जिसे लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों की सुरक्षा के लिए गाईडलाईन जारी कर दी गई है। 

प्रशासन की स्थिति पर नजर

वहीं नदियों में जलस्तर के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा एसडीईआरएफ तथा होमगार्ड की टीम को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति पर तुरन्त काबू पाया जा सके। तथा नदी किनारे बसे ग्रामों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment