रेवांचल टाईम्स - बालाघाट बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश तथा कभी धूप तो कभी छांव के चलते जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। वहीं सोमवार को जिला चिकित्सालय में अपना उपचार कराने आए मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली जहां जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोग अपना स्वास्थ्य का चेकअप कराते नजर आए। लगातार हो रही बारिश से जिला चिकित्सालय में सर्पदृंश के मामलों में वृद्धि तो हुई ही है साथ ही मौसम संबंधी बिमारियों के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे है।
चिकित्सक ने दी जानकरी
वहीं इस विषय में जिला चिकित्सालय में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलय जैन ने बताया की लगातार बदलते मौसम के कारण तथा बारिश के इस मौसम में बच्चों में मुख्य रूप से डायरिया की समस्या प्रतिवर्ष देखने को मिलती है, इनमें सभी उम्र के बच्चे व बड़े लोग भी शामिल होते हैं वर्तमान समय में जिला अस्पताल में रोजाना डायरिया के लगभग 5 से 10 केस भर्ती हो रहे हैं जिनमें से 1-2 केस गंभीर अवस्था में आते हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाता है। वही जिला चिकित्सालय में वायरल फीवर की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं तथा निमोनिया व मलेरिया के कुछ केस जिसमें बच्चे की स्थिति काफी खराब हो जाती है और वे बेहोशी की स्थिति में आ जाते हैं इसके अलावा जिला चिकित्सालय में टाइफाइड के कुछ केस रोजाना आ रहे हैं।

No comments:
Post a Comment