रेवांचल टाईम्स - बालाघाट वारासिवनी से बालाघाट रोड़ का ट्राफिक आये दिन बढ़ता जा रहा है जिसमें वारासिवनी से बालाघाट के बीज मुख्य सड़क संवेदनशील क्षेत्र कायदी बसस्टेण्ड एवं मुख्य सड़क से बरबसपूर पंहुच मार्ग एवं मुख्य सड़क रजेगाँव पहुँच मार्गों पर आये दिन अनेकों दुर्घटनाये हुई है एवं कई छात्र छात्राओं को आकस्मिक मृत्यु हुई है जिसमें गति अवरोधक होना अति आवश्यक है।
बढ़ती दुर्घटनाओं कों देखते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर गति अवरोधक बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय निवासियों ने एक वर्ष के अन्तराल में घटी असामाजिक दुर्घटनाओं से भी अवगत कराया है जिसमें
कायदी बस स्टेण्ड पर 65 वर्षीय व्यक्ति की ट्रक द्वारा मृत्यु एवं आर. टी. ओ. आफिस के पास एक व्यक्ति सायकल से था उसकी मृत्यु, सरकारी कर्मचारी पिकअप द्वारा मृत्यु, मेन रोड़ से बरबसपुर रोड़ सगम पर 7 जुलाई को दो छात्राओं जो ग्रेसियस कालेज में बी. एस. सी नर्सिग की पढाई करती थी उनकी मृत्यु शामिल है। ग्रामिणों ने बाताया कि मेन रोड़ से रजेगाँव पहुँच मार्ग के चौराहे पर सरदार पटेक कालेज के छात्र छात्राये बस का इन्तजार करते है वहाँ पर बिते दिनों 2-3 दुर्घटनायें हुई है उपरोक्त चिंन्हीत जगहो पर शासन के द्वारा गति अवरोधक बनाना अति आवश्यक है ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।
वहीं ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आचार संहिता में उक्त मांग पर अमल करने की समय दिया गया है जहां 30 जुलाई तक मांग पुरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है और कहा है कि इसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

No comments:
Post a Comment