रेवांचल टाईम्स: STOCKHOLM.नीरज चोपड़ा ने नया नेशनल रिकॉर्डअपने नाम किया है। उन्होंने ओलिंपिक गेम्स के बाद मेजर इवेंट में दूसरा मेडल जीता है। इस बार नीरज ने डायमंड लीग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। नीरज ने 89.94 मीटर भाला फेंककर एक बार फिर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। नीरज डायमंड लीग मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए है।
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
स्टॉकहोम(STOCKHOLM) में डायमंड लीग मीट में 30 जून (गुरुवार) को नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 89.94 दूर भाला फेंका। इस तरह उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 14 जून को ही बनाया था। तब नीरज ने तुर्कु में पावे नुरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर हासिल किया था।
डायमंड लीग में नीरज का प्रदर्शन
- पहला प्रयास - 89.94
- दूसरा प्रयास - 84.37
- तीसरा प्रयास - 87.46
- चौथा प्रयास - 84.77
- पांचवां प्रयास - 86.67
- छठा प्रयास - 86.84
डायमंड लीग मेडल अपने नाम करने वाले पहले इंडियन
इसके साथ नीरज डायमंड लीग में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी (Neeraj Chopra first Indian player to win Diamond League) बन गए हैं। बता दें इससे पहले ओलिंपिक गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भी नीरज गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।
15 जुलाई से खेलेंगे वर्ल्ड चैम्पियनशिप
इस महीने से नीरज वर्ल्ड चैम्पियनशिप (world championship)में खेलेंगे। ये वर्ल्ड चैम्पियनशिप अमेरिका में होगा। इससे पहले नीरज कोई और टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।

No comments:
Post a Comment