रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकासखंड नैनपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिंडरई में सचिव और रोजगार सहायक की लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार त्रिपाल तानकर रहने को मजबूर है। पिंडरई ग्राम के रहने वाले मनीष नंदा ने खबर मध्य प्रदेश न्यूज़ चैनल टीम को बताया की सचिव, रोजगार सहायक और वार्ड मेंबर के द्वारा मुझे बोला गया आपका पीएम आवास सैंक्शन हो गया है तो मैंने भी ग्राम पंचायत की पीएम आवास की लिस्ट में मेरा नाम दर्ज है मैंने देख लिया था उसके बाद सचिव द्वारा बोला गया एक दो दिवस के अंदर आपकी पीएम आवास की पहली किस्त आपके खाते में जमा कर दी जाएगी तो मैंने अपनी पत्नी के जेवर बेचकर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया था लेकिन अभी तक मेरे खाते में एक भी रुपए नहीं आए हैं!सचिव से मेरे द्वारा बोला गया कि ऐसा क्यों हो रहा है मेरे साथ, जबकि मेरे से पीछे वालों की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी है अब मैं भरी बरसात में मेरे घर मे पानी भर जाता है जिस बजह से काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, अब मे कहां जाऊं लेकिन सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा मुझे गुमराह किया जा रहा है जिससे मैं परेशानी में हूं आपके न्यूज चैनल के माध्यम से शासन प्रशासन से मेरी प्राथना है मुझ गरीब को न्याय दिलाया जाए !
सचिव और रोजगार सहायक की लापरवाही के चलते नहीं मिला पीएम आवास का लाभ...
bydigital bharat
-
0

