Breaking

revanchal times new

नेहरु युवा केंद्र के डीजी प्रतिनिधि अवध राज बिलैया द्वारा किया गया तिरंगा वितरण




 आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जिले में किया जाएगा झण्डा वितरण 

रेवांचल टाइम्स - नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला कलेक्टर  रत्नाकर झा  एवं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह  के निर्देशन में संचालित 'हर घर तिरंगा' को व्यापक रूप में क्रियान्वित करने हेतु नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक  प्रतिनिधि अवध राज बिलैया द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों तथा  युवा मंडल के सदस्यों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया और उन्होंने  युवा मंडल  एवं महिला मंडल के सभी सदस्यों के साथ  आवाहन किया गया कि अपने अपने घर में झंडा वंदन जरूर करेंगे तथा झंडे की कमी को दूर करने हेतु उन्होंने  बीड़ा उठाया हैं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित सभी युवा मंडलों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का प्रस्ताव भी दीया गया है। यह कार्यक्रम हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेद्र मोदी जी के द्वारा आजादी के 75वे वर्ष में पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में हर्षित उपाध्याय,  सत्यम मानिकपुरी, अराधना गर्ग,  कंचन उसरठे, मेंहदवानी ब्लॉक से पर्वत सिंह कुशराम, शाहपुरा से दीपक साहू, अमरपुर से नारायण ठाकुर, करंजिया से अनिल यादव, बाजग ब्लॉक से नीलम साहू, को झंडा वितरण करके  हर घर तिरंगा विकासखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी प्रभारी अपने ग्राम स्तर और पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक  झंडा वंदन हेतु नागरिकों प्रोत्साहित एवम जगरूक करेंगे। उक्त कार्यक्रम में विवेकानंद युवा मण्डल से दीपक झरिया , राम किशोर, अनुज पटेल, जगत राय, योगेश बर्मन, हीरालाल समेत अनेक युवा साथी मौजूद रहे। वर्णित कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी नेहरु युवा केंद्र के आरपी कुशवाहा द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new