रेवांचल टाईम्स - वर्तमान में कई जगह के किसानों ने शिकायतें की हैं कि पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी में बहुत गड़बड़ियां हुई हैं। पटवारियों द्वारा मूंग की जगह अन्य फसलें चढ़ा दी गई हैं, जिससे किसान भाई अपना पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं।
इस संबंध में किसानों की ओर से. भारत कृषक समाज द्वारा कलेक्टर को सामूहिक आवेदन भेजा गया है। जिसमे मांग की गई है कि बड़ी मुश्किल से तो सरकार ने मूंग, उरद खरीद की घोषणा की, जब अधिकांश किसान घाटे में अपना उत्पाद बेच चुके। अब जो थोड़े बहुत बचे हैं, वे भी गिरदावरी की गड़बड़ियों की चपेट में आते दिख रहे हैं, वे भी शायद अपना उत्पाद नही बेच पाएंगे।
कलेक्टर से निवेदन किया गया है कि इसकी जांच कराई जाए, व दोषियों को सजा जरूर दी जाए। जब तक दोषियों को सजा नही दी जाएगी, किसानों के साथ ज्यादती व उनका शोषण बदस्तूर जारी रहेगा। उनसे तत्काल गिरदावरी में सुधार कर किसानों के पंजीयन करवाने का आग्रह किया गया है। साथ ही पंजियन की तिथि बढ़ाये जाने की भी मांग की गई है।

No comments:
Post a Comment