रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला में पी एच ई विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, आये दिन नए नए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है और लगातार लग रहे है, विभाग द्वारा किये कार्यों पर गुणवत्ता विहीन कार्य करने का और उन कार्यों में भ्रष्टाचार करने के आरोप..
वही मध्य प्रदेश टेक्नीशियन समिति के पूर्व संभागीय अध्यक्ष ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं संभागीय लेखापाल के द्वारा फर्जी किऐटर लाविग पासवर्ड बनाकर अनैतिक तरीके से भुगतान किया गया है, वही कर्मचारी श्री सैयाम के नाम से बनाकर किया जल जीवन मिशन एवं अन्य मदों में लाखों का खेल खेला गया है जानकारी के अनुसार वरिष्ठ लेखापाल माह अप्रैल में अस्वस्थ हो गये जिसका प्रभार किसी अन्य वरिष्ठ को नहीं दिया गया और संभागीय लेखापाल अपने पास रखकर गुपचुप तरीके से आर के सैयाम सहायक ग्रेट 3 के नाम से जिला कोषालय मंडला से किऐटर लाविग पासवर्ड बेंडर आई डी आई एफ आई एस एस बनाकर लाखों का भुगतान किया गया और ये सब कार्यपालन यंत्री से साठगांठ कर किया गया जबकि संबधित सहायक ग्रेड 3 श्री सैयाम को इस प्रकार का कोई आदेश कार्यालय से जारी नहीं किया गया और भुगतान की कार्यवाही नोट शीट आदि किसी अन्य कर्मचारी से करायी गयी है जिसका अवलोकन भुगतान की नस्ती से किया जा सकता है, यहाँ तक की वरिष्ठ कोषालय की बिना स्वीैकृति के कुछ कर्मचारी को देनिक वेतन में रखकर फोटो कापी कम्प्यूटर रिपेयरिंग आदि के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया वह भी केवल कोटेशन कराकर इनका फर्जी तरीके भुगतान किया जा रहा है, इन्ही कर्मचारी से गोपनीय कार्य कराया जाता है जब इस सबंध में सूचना अधिकार के आवेदन के माध्यम से जानकारी मांगी गई तो आवेदक संबंधित को हीला हवाली करते हुए समयावधि में जानकारी उपलबध नहीं कराई गई जब हुई इस अनिमित्तिया की शिकायत माननीय कलेक्टर महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारियों को की गई है तो आन फान में संबधित सहायक ग्रेड 3 के वरिष्ठ लेखा लिपिक की उपस्थिति करा कर दिनांक 11/7/2022 की किऐटर लाविग पासवर्ड बेनडर आई डी को जिला कोषालय से परिवतन कराया गया है जबकि वरिष्ठ लेखा लिपिक कार्य करने की क्षमता में नहीं है संबंधित का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बोर्ड से जारी होना चाहिए जो व्यक्ति कार्य करने की क्षमता नहीं है जबकि संबंधित का इलाज जबलपुर, नागपुर में चल रहा है ऐसी स्थिति में मण्डला के एक डॉक्टनर से फिटनेस प्रमाण पत्र देकर उपस्थिति कराया गए है इसे फिटनेस प्रमाण पत्र सन्देहास्पद प्रतीत होता है जब लिपिक दिनॉंक 08/04/22 से अवकाश अवधि के भुगतान की जाँच की जायेगी तो स्पष्ट हो जावेगा कि सैयाम का कार्यलीन आदेश जारी नहीं किया गया और सैयाम लिपिक की फर्जी आई डी लाविग पासवर्ड बेंडर आई डी बनाकर कार्यपालन यत्री एवं संभागीय लेखापाल गोविन्द कुमार के द्वारा संचालित कर भुगतान किया गया है उक्त बिन्दु की जाँच में अनेको प्रकरणों में कार्य पालन यंत्री के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कोटेशन मै कार्य कराया गया है जब लिपिक अवकाश अवधि के दौरान भुगतान किया गया है जिसकी जांच की जायेगी तो स्पष्ट हो जावेगा कि वही श्री सैयाम का कार्यालयीन आदेश जारी नहीं किया गया और श्री सैयाम लिपिक की फर्जी आई डी लाविग पासवर्ड बेनडर आई डी बनाकर कार्यपालन यंत्री एवं संभागीय लेखापाल श्री गोविन्द कुमार के द्वारा संचालित कर भुगतान किया गया है उक्त बिन्दु के संबंध मे जब सूचना अधिकार के आवेदन के तहत जानकारी मांगी गई जिसमें कार्यपालन यंत्री द्वारा अपने आदेश क्रमांक 1277/ लेखा/लो.स्वा.या मण्डला दिनाँक 21/4/22/ को श्री गोविन्द कुमार संभागीय लेखा अधिकारी के नाम से वरिष्ठ लेखा लिपिक के कार्यो के निषपादन के संबंध में आदेश प्रसारित किया गया अगर उक्त आदेश 21/4/22/ को जारी किया गया होता फिर श्री सैयाम सहायक ग्रेड 2 के नाम जिला कोषालय एवं विभाग से जो कियेटर लागिन पासवर्ड बेंडर आई डी बनाईं गयी वह फर्जी नहीं थी यह कूट रचना कर लाखों के भुगतान किये गए हैं इस संबध में माननीय कलेक्टर महोदया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की माँग की गई है। और अगर सूक्ष्मता से जाँच होती है तो ऐसे अनेक भ्रष्टाचार निकल कर सामने आएंगे।
इनका कहना है कि
विभाग में बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए जिनमे की कुछ शिकायतें भी हुई पर आज तक कुछ नही हुआ सब लीपापोती की गई आज तक कुछ नही हुआ, वही अनेको प्रकरणों के तथाकथित हेंड पम्प साधारण कार्य ग्राम पंचायत खैरी समूह नल जल योजना एव समूह नल जल योजना सालीवाडा में कार्यपालन यंत्री के दारा वरिष्ठ कार्यालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कोटेशन में कार्य कराया जा रहा है कार्यपालन यंत्री के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर जानकारी प्रेषित की गई है और कुछ कर्मचारियों को शासन के स्पस्ट निर्देश के बावजूद भी संलग्नीकरण कराकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी पूर्व में शिकायत की गई थी लेकिन आज तक जाँच किसी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से नही कराई गई और अगर शिकायत की जाँच की जाती तो ही निश्चित बड़ा भ्रष्टाचार सामने आ जायेगा।
राजीव उसराठेपूर्व संभागीय अध्यक्ष





No comments:
Post a Comment