BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला ट्रक ने मारी तीन मवेशियों को टक्कर एक की मौत दो घायल.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 24, 2022

मंडला ट्रक ने मारी तीन मवेशियों को टक्कर एक की मौत दो घायल....




रेवांचल टाईम्स - मंडला ग्राम पंचायत बिंझिया में टी सी पी सी के सामने एक ट्रक ने तीन मवेशियों को टक्कर मार कर भाग निकला जिसमें एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो मवेशी घायल अवस्था में है जिसमें एक गाय का पैर टूटने की आशंका जताई जा रही हैं ग्रामीण जनों की मदद से डॉक्टर को बुलाकर ईलाज करवाया गया है, अभी कुछ दिनों पहले भी एक मवेशी को किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचल दिया गया था। वही इन आवारा पशुओं के चलते आये दिन सड़क दुर्घटना घट रही हैं और पशु मालिक चैन की नीद सो रहे है न कोई फिक्र न कोई चिंता बरसात होने के कारण आज आवारा पशु सड़क में बैठे और घूमते रहते जिस कारण लगातार दुर्घटना हो रही है। बड़े वाहनो की टक्कर से पशु की मौत हो रही और छोटे वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो रहे दिन व दिन इन आवारा पशुओं के कारण घटनाओ का ग्राफ बढ़ रहा है और जिम्मेदार आराम फरमा रहे या फिर कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है।

No comments:

Post a Comment