BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकारी अस्पताल में न मिला डाक्टर न मिली एम्बुलेंस, मरीज की हुई मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 10, 2022

सरकारी अस्पताल में न मिला डाक्टर न मिली एम्बुलेंस, मरीज की हुई मौत

  




जबलपुर में पाटन के शासकीय अस्पताल में डॉक्टर न होने से मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक टीकाराम रैकवार (45) निवासी पिपरिया को अटैक आया हुआ था। जिसके बाद समय कम होने के कारण परिजन मरीज को मेडिकल ले जाने के लिए कह रहे थे। बाबजूद इसके मरीज को शासकीय अस्पताल पाटन में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन का अमला पहुंचा। और मरीजों को समझाइस देने की कोशिश की। लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे।


परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किए प्रश्न चिन्ह

परिजनों के मुताबिक अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। नर्सों के द्वारा इंजेक्शन व दवाई देकर खानापूर्ति की गई। वही मौके पर ही मेडिकल अस्पताल भिजवाया जाता। तो परिजन की मौत होने से बच जाती। जब परिजनों ने मेडिकल रेफर कराने की बात कही उस समय अस्पताल में मौजूद जननी एक्सप्रेस के एक भी ड्राइवर मौजूद नहीं थे। जिसके कारण परिजन भड़क उठे और जमकर अस्पताल में हंगामा किया।

No comments:

Post a Comment