BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एमपी में यात्रि‍यों से भरी बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार, खून से लथपथ द‍िखे लोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 10, 2022

एमपी में यात्रि‍यों से भरी बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार, खून से लथपथ द‍िखे लोग



रेवांचल टाईम्स:मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर ज‍िले में एक बड़ा बस हादसा सामने आया है जहां यात्रि‍यों से भरी बस पलट गई है. जिले के जैतहरी थाना इलाके के बैहार घाट में ये बस पलटी है. इस हादसे की वजह से यात्रियों मेंं चीख पुकार मच गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं.

घायलों को हॉस्‍पि‍टल में कराया भर्ती

जैसे ही इस घटना की जानकारी स्‍थानीय प्रशासन को लगी तो राहत टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए राजेन्द्रग्राम और अनूपपुर हॉस्‍प‍िटल में भर्ती कराया गया है. अभी इस बारे में पता नहीं लगा क‍ि इस बस हादसे का क्‍या कारण है.

शहडोल की तरफ जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस गहरवार बस सर्विस की है और यात्रियों को लेकर शहडोल की तरफ जा रही थी.

पहले भी हो चुका है एमपी में भीषण सड़क हादसा

इससे पहले जनवरी में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक बड़ा हादसा सामने आया था. वहां एक यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर आई थी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी और 25 यात्री घायल हुए थे. बताया गया था क‍ि कोहरे के चलते यह हादसा हुआ था. बस अलीराजपुर से छोटा उदयपुर जा रही थी. बस में सवार अधिकतर यात्री मजदूर थे, जो काम की तलाश में गुजरात जा रहे थे. बस खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चांदपुर कस्बे में लखोदरा नदी में गिरी थी. स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही थी.

No comments:

Post a Comment