BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में चलाया गया सीड बाल अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में चलाया गया सीड बाल अभियान...




रेवाँचल टाइम्स - कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में हरियाली महोत्सव 2022 में ऑपरेशन मानसून के तहत कान्हा सीड बाल अभियान 7 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया गया। अभियान के तहत परीक्षेत्र घड़ी बफर के 50 स्कूलों के 1500 बच्चों ने लगभग 100000 सी बाल बनाया जिन्हें बच्चों एवं वन अमले द्वारा रिक्त क्षेत्रों मेंं फेंककर  हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आधुनिक युग में जब विकास एवं विस्तार के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है ऐसे में वन संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन कराना एक बड़ी चुनौती है इस समस्या से जूझने हेतु सीड बाल तकनीकी एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आगे आई है। सीड बाल मिट्टी खाद रेट एवं बीज से मिलकर बना एक छोटा लड्डू बोला है जिसमें पौधे को बीज अंकुरण एवं वृद्धि करने हेतु समुचित पोषक तत्व उपस्थित होते हैं । जब यह बाल रिाक्त क्षेत्रों के फेंके जाते हैं तो बारिश से मिले पानी से बीज अंकुरित होने लगते हैं एवं एक नया पौधा तैयार हो जाता है।

कान्हा सीड बाल अभियान का शुभारंभ 7 जुलाई को क्षेत्र संचालक एस के सिंह, संयुक्त संचालक एन एस यादव एवं उप संचालक सुश्री ऋषिभा सिंह नेताम द्वारा ग्राम परसामऊ के नवनिर्मित वनरक्षक आवास परिसर में किया गया जिसमें लगभग 125 विद्यार्थियों ने 4000 सीट बाल बनाएं। संचालक एस के सिंह द्वारा वन एवं वन्य प्राणियों तथा सीट बाल की महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम परसा मऊ में ग्रामीण जनों के बीच रैली निकालकर वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण संदेश को जनमानस में फैलाया गया यह अभियान 7 जुलाई से 15 जुलाई तक क्षेत्र घड़ी के 34 राजस्व एवं 16 ग्रामों के 50 स्कूलों में चलाया गया। स्कूलों के 1500 बच्चों ने लगभग 100000 सीड बाल तैयार किए जिन्हें बच्चों एवं वन अमले द्वारा वन एवं राजस्व के क्षेत्रों में फेंका गया।

अभियान के अंतिम दिन संयुक्त संचालक एन एस यादव एवं परीक्षेत्र अधिकारी घड़ी बफर जोन गुरुदयाल साहू के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम गढ़ी के 5 स्कूलों से आए 125 विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर घर-घर, दुकानों एवं राहगीरों को उपहार स्वरूप सीड बाल वितरित कर जागरूकता फैलाई गई। बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण एवं सीट बाल बना कर अभियान का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment